पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासत तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने जहानाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस पर सहयोग न करने और धमकाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के संकेत मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।