77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न संस्थान में संस्थान प्रमुख द्वारा तिरंगा फहराने हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम दिन के 11 बजे तक अलग-अलग जगहों पर चलता रहा। सांसद व विधायक ने भी तिरंगा फहराकर सलामी दी।