मालनपुर बरेठा टोल प्लाजा पर सैकड़ो की संख्या में संत समाज ने ग्वालियर भिंड इटावा सिक्स लेन हाईवे के निर्माण, सड़क हादसों पर रोक और प्रस्तावित गो अभ्यारण की स्थापना की मांगों को लेकर सोमवार को लगभग 2 बजे बरेठा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाइवे पर अभी तक की दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई लोगों की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया।