निजामुद्दीन के लिए जबलपुर से रवाना हुई महाकोशल एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुए पथराव पर आरपीएफ, घमापुर और अधारताल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक आरोपी युवक को पकड़ा है। आरपीएफ के पास गुरूवार शाम इसकी सूचना मिली थी। आरपीएफ का दावा है कि इस क्षेत्र में कई बार पथराव के हालात बने हैं, जिससे इस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।