रावला: 23KD गांव में श्मशान भूमि की चारदीवारी के घटिया निर्माण की शिकायत मिलने पर जांच हेतु मौके पर पहुंची 3 सदस्यीय टीम
रावला के गांव 23KD में श्मशान भूमि की चार-दीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर से शिकायत करने पर निर्माण कार्यों की जांच के लिए जिला परिषद की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।