हाथरस: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोग बाइक सहित नहर में गिरे, गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर के पास शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 2 लोग बाइक सहित नहर में गिर गए। नहर में पानी न होने के कारण गिरते ही दोंनो लोगों चोट लगने से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया।