सीतापुर: आरएनपी स्कूल के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के RMP स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई थी। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।