शिवसागर: शिवसागर में तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई देर तक बाधित, किसानों को फसल क्षति का सता रहा डर
शिवसागर प्रखंड क़े इलाकों में आज शुक्रवार को शाम क़े 4 बजे क़े करीब अत्यधिक तेज आंधी आने क़े कारण बिजली सप्लाई आठ घंटो से अधिक तक बाधित रहा है। बताते चले की बेमौसम आंधी आने से खेतो में लगे फ़सल को काफ़ी नुकसान भी हुआ है। जिससे किसानों क़े चेहरे पर मायूसी देखी गई है।