कलान: गाय की टक्कर से परौर थाने के निरीक्षक हुए घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान में उपचार जारी
शाहजहांपुर जिले की थाना परौर मे अभी हाल ही में उप निरीक्षक से बने निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह थाना परौर में तैनात है। वह किसी काम से शाहजहांपुर मुख्यालय गए थे रास्ते में शाहजहांपुर से लौटते समय ग्राम मलेवा के पास सड़क पार करते समय गाय के झुंड से उनकी बाइक टकरा गई जिससे निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह से घायल हो गए है।