खरगोन: शहर से लेकर अंचलों तक श्री हनुमान प्राकटोत्सव का रंग ऐसा चढ़ा कि पूरी फिजा भक्तिमय हो गई। ब्रह्म मुहूर्त में जैसे ही सूर्य देव ने दस्तक दी, मंदिर 'संकट मोचक' और 'पवनपुत्र' के भजनों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाल हनुमान की एक झलक पाने को बेताब दिखीं। कहीं अखंड रामायण की गूंज थी, तो कहीं हवन-पूजन के साथ विशेष अभिषेक किया गया.