बांधवगढ़: उमरिया में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 18 जून तक मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड में आज 12 जून से जनकल्याण शिविर का शुभारंभ हो गया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून तक जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 12 जून से 18 जून तक जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर लगे