हरदा: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी तट पर स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान
Harda, Harda | May 25, 2026 प्रदेशभर में चल रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर हरदा की जीवनदायिनी अजनाल नदी के तट पर विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगरपालिका अमले और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नदी तट की साफ-सफाई की।