मैनपुरी: मैनपुरी में हीट वेव का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, डीएम ने लोगों से की अपील
पिछले दो दिन से जनपद मैनपुरी में हीट वेव का बड़ा असर दिखाई दे रहा है पूरे जनपद में लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है जिससे लोग परेशान भी हैं गर्मी से बचाव के लिए लोग हर तरीके के उपाय कर रहे हैं कोई पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत लेने का काम कर रहा है तो कोई अपने पूरे बदन को ढक कर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है।