खुसरूपुर: खुसरूपुर में बीती रात तेज आंधी-पानी से तबाही
बुधवार की रात आई तेज आंधी पानी से खुसरूपुर प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचा दिया है। दर्जनों घर के करकट उड़ गए हैं। वहीं जहां तहां पेड़ की डाली व पेड़ टूट कर गिर गया है। अलावलपुर पंचायत के मुखिया सुधांशु कुमार के घर पर पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया है। वही इस्माइलपुर गांव में नल जल योजना से लगे पानी की टंकी हवा में उड़ गया है। पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।