रघुराजनगर नगरी: सतना में बड़ा हादसा टला: टूटी पुलिया में फंसी क्रिस्टुकुला स्कूल की बस, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
सतना। शहर के बिरला फैक्ट्री क्षेत्र स्थित एक टूटी हुई पुलिया पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्रिस्टुकुला स्कूल की बच्चों से भरी बस पुलिया में फंस गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।जानकारी के अनुसार खबर लगते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला गया.