गोराडीह: पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अडानी पावर प्लांट में कार्यरत एक युवक की मौत
पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अडानी पावर प्लांट में कार्यरत युवक की मौके पर मौत हो गई घटना पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर हुई जहां एक अनियंत्रित ट्रैकटर ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार युवक मोहम्मद रौवी की मौके पर मौत हो गई मृतक मोहम्मद रौवी मूल रूप से अहमदाबाद के रहने वाले थे