कोडरमा: ऑपरेशन अमानत के तहत कोडरमा आरपीएफ ने लौटाया 6 लाख के गहनों से भरा बैग
कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा हुआ ट्रॉली बैग सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। गुरुवार को 12 बजे पहाड़पुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18625 से यात्रा कर रहे एक यात्री का पर्पल रंग का ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म पर छूट गया था।