नवागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति अजय टंडन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अजय टंडन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि राछाभाठा के प्रायमरी स्कूल के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।