गोगरी: वर्षों से सड़क विहीन है बोरना पंचायत का वार्ड संख्या-दो, ग्रामीणों में नाराजगी
Gogri, Khagaria | Jun 10, 2026 गोगरी प्रखंड क्षेत्र की बोरना पंचायत के वार्ड संख्या-दो में वर्षों से सड़क नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे स्थानीय ग्रामीण सुबोध यादव ने बताया कि पिछले दस वर्षों से इस वार्ड में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि बरसात