बरेली पुलिस की प्रभावी पैरवी से 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। वर्ष 2021 में थाना प्रेमनगर क्षेत्र की 13 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और हरिद्वार ले जाकर बार-बार बलात्कार करने के आरोपी उदय जाट को न्यायालय ने दोषी पाया।