पटेरा: सतरीया गांव: आंधी-तूफान से गिरे छप्पर, पीड़ित परिवार ने पटेरा थाने में मुआवजे की मांग की
Patera, Damoh | Apr 4, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में तेज आंधी-तूफान के चलते एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से महिला घायल,मामले में पीड़ित परिवार ने शनिवार शाम 5 बजे करीब घायल महिला के साथ पुलिस थाने पहुंचकर मुआवजा देने की मांग करते हुए बताया कि घर के मुखिया कृष्णा पटेल का पहले ही निधन हो चुका है और अब घर में उनकी चाची व दो बच्चे रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हे।