सोनाहातु: योगेन्द्र साव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ठुकराई याचिका, चुनाव लड़ने पर रोक जारी
झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेन्द्र साव को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनकी उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने बड़कागांव से जुड़े एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण केस में रांची सिविल कोर्ट द्वारा दी गई सजा को रद्द करने की मांग की थी।