सोनाहातु: डिबाडीह गांव के समीप मुर्ग़ों से लदे पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खलासी की हुई मौत
सिल्ली-टीकर-जमशेदपुर सड़क पर डिबाडीह गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर में पॉल्ट्री मुर्गा लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वैन में बैठे खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर सोनाहातू थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वैन में फंसे शव को बाहर निकाला।