काराकाट प्रखंड मुख्यालय के बुढ़वल गांव में शनिवार को 1 बजे सामाजिक कार्यकर्ता अजित सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक सोनू सिंह ने अजित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समाज के दबे-कुचले और असहायों की आवाज थे।