पलासी थाना क्षेत्र में कलियागंज नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर नेपाली शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 8 मार्च की रात गश्ती, वारंटी गिरफ्तारी और अवैध शराब के खिलाफ अभियान के लिए निकली थी।रात करीब 11:55 बजे कलियागंज नाका पर वाहन जांच के दौरान कनुखदिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकि