बुंदेली बालक शाला में भवन निर्माण तक लगेगी कन्या प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाएं, कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों को दिलाया भरोसा
जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए। पिथौरा विकासखंड के बुंदेली गांव में कन्या प्राथमिक शाला और कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को गांव के ही शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में संचालित करने के आदेश भी कलेक्टर ने दिए है। जनदर्शन में 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
#jandarshan #Chhattisgarh #mahasamund