सूरजपुर: भीषण गर्मी में राहत, सूरजपुर न्यायालय में शुरू हुआ निःशुल्क शीतल जल प्याऊ
सूरजपुर में बढ़ती गर्मी के बीच वरिष्ठ नागरिक संघ ने सराहनीय पहल करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में निःशुल्क शीतल जल प्याऊ शुरू किया है। यह व्यवस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों, पक्षकारों और राहगीरों को राहत मिलेगी।