समस्तीपुर: रोसड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार
समस्तीपुर। रोसड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रोसड़ा थाना कांड संख्या 238/26 में वांछित संजय महतो, नीतीश कुमार और वृजमोहन कुमार को छापेमारी कर पकड़ा गया। तीनों आरोपी सातपुर, थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर के निवासी हैं।