बरकागाँव: राम जानकी मंदिर बड़कागांव में हुई चोरी दान पेटी से नगदी ले उड़े चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वारदात
राम जानकी मंदिर में चोरी, दानपेटी से नकदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई वारदात बड़कागांव: बड़कागांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के शिव मंदिर के समीप रखी दानपेटी से बीती देर रात अज्ञात चोरों द्वारा नकदी चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।