प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की घाटी पिछले 10 दिनों से भीषण आग की चपेट में है। जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे बताया कि और अब इसका असर आसपास के गांवों के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र तक भी पहुंच गया है।