बेरो: प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विधायक ने बैठक की
Bero, Ranchi | Apr 15, 2024 विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुई। वही मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की अत्यंत लाभकारी और महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार, घोटाला और घपलेबाजी स्वीकार नहीं है। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता और भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो सख़्त कार्रवाई की जायेगी।