बेरो: रामनवमी से पहले रांची पुलिस ने ड्रोन से हिंदी पीढ़ी और डेली मार्केट में किया निरीक्षण
Bero, Ranchi | Apr 15, 2024 रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अपनी तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। 1500 जवानों की तैनाती सुरक्षा की लिहाज से की जाएगी। राजधानी रांची में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे इस वजह से संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखी जा रही है। जुलूस के मार्ग में स्थित सभी घरों की छतों का सोमवार को ड्रोन से निरीक्षण किया गया।