सहारनपुर पुलिस की कुतुबशेर थाना साइबर टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी विकास खरबन्दा के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने 23 मई 2025 को साइबर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की।