टिकारी: टिकारी बाजार में चार बेटियों के साथ भटकती मिली विवाहिता, स्थानीय लोगों ने महिला विकास मंच को सौंपा
Tikari, Gaya | May 17, 2026 टिकारी बाजार में एक विवाहिता अपने चार छोटी बेटियों के साथ इधर-उधर भटक रही है। महिला के परिजनों द्वारा उसे छोड़ने की बात सामने आ रही है। वहीं विवाहिता को कई दिनों तक लोगों ने अपने घरों में रखा, लेकिन परिजनों से कोई संपर्क नहीं होने पर उसे महिला विकास मंच के सुपुर्द किया। जिससे उसे कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत ऐसे छोड़कर भागे परिजनों तक पहुंचाया जा सके।