दातागंज: हजारतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलूकपुर के एक व्यक्ति ने गेहूं के फसल में आग लगने की शिकायत पुलिस से की है,
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलूकपुर के रहने वाले धीरपाल नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है। कि उसने गेहूं की फसल को काटकर खेत में एकत्रित कर दिया था।जिसमें पड़ोसी खेत वालों ने एकत्रित फसल में आग लगा दी। जिससे गेहूं जलकर खाक हो गया है। जिसकी शिकायत हजरतपुर पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।