दातागंज: कोतवाली क्षेत्र के डहेरपुर कला में सवारी बैठाने को लेकर ईको कार और बस चालक में हुई झड़प, रोड पर लगा जाम
दातागंज कोतवाली क्षेत्र बदायूं दातागंज रोड पर डहरपुर कला गांव में ईको कार और बस चालक में सवारी बैठाने को लेकर झड़प हो गई। दोनो में मैन रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जिसे देखकर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर कर दोनों को शांत कराया है। तब कहीं आधा घंटे के बाद मामला शांत हुआ तब जाम खुला है।