दातागंज: म्याऊं क्षेत्र के निताई नगला के एक व्यक्ति ने म्याऊं चौकी पर दी तहरीर, सांसद प्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप।
म्याऊं क्षेत्र के निताई नगला गांव के रहने वाले दयाराम नाम के एक व्यक्ति ने सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौकी पर शिकायत की है। पीड़ित ने बताया की उसका ट्रेक्टर प्रतिनिधि ने खड़ा करा लिया है। और गाली गलौच की है। जिसकी शिकायत पुलिस से की है। वही पीड़ित ने अभद्रता का एक आडियो भी वायरल किया है।