श्रीडूंगरगढ़: मोमासर-थामड़ा मार्ग पर स्थित ढाणी में आग से श्रमिक परिवार का सामान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
मोमासर-थामड़ा मार्ग पर स्थित शंकरलाल प्रजापत के खेत की ढाणी में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे श्रमिक परिवार की मेहनत की कमाई राख हो गई। आग में करीब ढाई लाख रुपये नगद, हाल ही में खरीदी गई वॉशिंग मशीन, गहने और पूरा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही 15 क्विंटल चारा भी आग की चपेट में आ गया। घटना के समय परिवार खेत में कार्य कर रहा था। लप