खगड़िया: खगड़िया के नए जिलाधिकारी बने विक्रम वीरकर, पूर्व जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सौंपा पदभार
खगड़िया जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। विक्रम वीरकर ने सोमवार शाम 5:00 बजे को खगड़िया के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी नवीन कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। समाहरणालय परिसर में आयोजित पदभार हस्तांतरण प्रक्रिया के दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों और जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।