बरेली: दिनदहाड़े बरेली में लूट से दहशत, बारादरी थाना क्षेत्र के खुर्रम गौटिया में महिला का पर्स झपटा, पिता गंभीर घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के खुर्रम गोटिया रोड पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स छिनते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पर्स में नकदी, आधार-पैन व दो मोबाइल थे। पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं।