बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नंदवारा गांव में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतिका के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।