सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव के मजरा टिसौली के पास देर रात खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिनी जेसीबी मशीन लगाकर अवैध खनन किया।यह अवैध गतिविधि रात से शुरू होकर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक चलती रही।सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को आता देख अवैध खनन करने वाले माफिया मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए।