संग्रामपुर: संग्रामपुर में गूंजे जयकारे: नवनिर्मित मंदिर के लोकार्पण पर निकली भव्य शोभायात्रा
संग्रामपुर नगर पंचायत स्थित मुख्य बाजार के महावीर स्थान चौक पर नवनिर्मित मंदिर के लोकार्पण को लेकर आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है। सोमवार को अनुष्ठान के दूसरे दिन सुबह लगभग 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में मोटरसाइकिल जुलूस भी शामिल रहा, जिसमें य