खरगोन पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 70 हजार रुपये कीमत की दो बाइक जब्त की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, अजय उर्फ गोरेलाल चौहान पर पहले से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया।