बेलदौर: बेलदौर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 501 कुमारी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण स्थित कुएं से हुई, जहां पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।