सुसनेर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने किया 10 पुलिसकर्मियों का तबादला, SI आलोक परेटिया की जगह सचिन धाकड़ संभालेंगे कमान
आज बुधवार सुबह साढे 10 बजे सुसनेर पुलिस थाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने थाने के 10 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। उप निरीक्षक आलोक परेटिया का ट्रांसफर कानड किया गया है, वहीं उनके स्थान पर कोतवाली से उपनिरीक्षक सचिन धाकड़ को सुसनेर भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक सुमेर सिंह मीणा और सुरेंद्र यादव को कानड भेजा हैं।