गोरखपुर: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई ।अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबेडकर जयंती स्वाभिमान-स्वमान समारोह 8 अप्रैल से14 अप्रैल तक मनाई जाएगी ।उक्त कार्यक्रम की जानकारी सपा मीडिया सेल द्वारा आज दिन सोमवार शाम 5 बजे मिली।