सिवनी: सिवनी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, 2 गुमठियां जलकर खाक, बायपास पर अफरातफरी
Seoni, Seoni | Apr 19, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता नगर बायपास चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। रविवार को बताया गया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में मौजूद दो गुमठियां भी इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।