मड़ियाहू: साहोपट्टी गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी जलकर हुई खाक
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के साहोपट्टी गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे चूल्हे की चिंगारी से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना में छोटे लाल पटेल की स्प्लेंडर बाइक सहित घर का कीमती सामान भी जलकर खाक हो गया