ग्वालियर गिर्द: किला घूमने आए पर्यटक का आटो में छूटा टेबलेट, सीसीटीवी फुटेज से खोज निकाला
शहर की ग्वालियर और यातायात पुलिस ने संयुक्त रुप से प्रयास कर राजस्थान के उस पर्यटक दौलत सिंह का टेबलेट ढूंढ़ निकाला जो किले पर घूमने जाते वक्त उनके आटो में ही छूट गया था। पुलिस को शिकायत मिली तो CCTV फुटेज से आटो की पहचान हो गई, इसे भिंड का रहने वाला सुन्दर लाल प्रजापति चलाता था और मालनपुर में किराये के मकान में रहता था।